Ghaziabad News: जाने-माने कवि कुमार विश्वास शुक्रवार को अपनी रचनाओं से गाजियाबाद के साहित्यप्रेमी लोगों को आकर्षित करेंगे। शहर की पहचान रहे वरिष्ठ कवि स्व. कृष्ण मित्र की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी याद में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डॉ. कुमार विश्वास भी शिरकत करेंगे। उनके अलावा कवि सम्मेलन में श्लेष गौतम, कुशल कुशवाह, मुकेश शर्मा, मनु वैशाली, अमित शर्मा भी अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। युवा कवि अमित शर्मा मंच संचालन करेंगे।
यह भी पढ़ें: शिप्रा मॉल पर सड़क कब्जाने का आरोप, शिकायत पर जीडीए वीसी ने दिए जांच के आदेश
ये गणमान्य रहेंगे मौजूद
कविवर कृष्ण मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हिमांशु लव ने बताया कि हिन्दी भवन में होने वाले कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह शामिल होंगे। उनके अलावा मेयर सुनीता दयाल, प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, विधायक दिनेश गोयल, सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, अजीतपाल त्यागी और मंजू शिवाच भी शिरकत करेंगे। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी करेंगे।

