यूट्यूबर एल्विश यादव प्रकरण (Elvish Yadav Case) में नोएडा पुलिस ने जेल में बंद पांच आरोपियों की दोबारा रिमांड के लिए संबंधित न्यायालय में नोएडा पुलिस ने दुबारा अर्जी लगाई है। जिस पर अंतिम फैसला बुधवार को भी नहीं आया। रिमांड के लिए पुलिस ने इस केस से संबंधित ठोस सबूत कोर्ट में पेश किए। बता दे की जांच के दौरान मिली लाल डायरी को भी पुलिस आधार बनाकर कोर्ट में पेश कर सकती है। जिससे कि आरोपियों की जल्द से जल्द रिमांड मिल सके और इस केस में कई और बड़े खुलासे भी किए जा सकें।
क्या लाल डायरी से खुलेंगे एल्विश के काले राज?
प्रकरण की जांच अब डायरी को आधार बनाकर आगे बढ़ रही है। (Elvish Yadav Case) पहले चरण में 54 घंटे की रिमांड के दौरान केस से संबंधित कई राज ऐसे थे जो अब भी पुलिस के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। डायरी में मिले मोबाइल नंबर और मध्यस्थ का इलेक्ट्रानिक डेटा बेस पुलिस तैयार कर रही है। इसमें सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट से भी डेटा लिया जा रहा है। साथ ही पुलिस अब वन्य जीव क्रूरता अधिनियम की धारा भी मामले में बढ़ाने जा रही है। इस केस में एक बार फिर से पुलिस ने अपने इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस सेल को एक्टिव कर दिया है। लगातार लोगों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि जयपुर गई टीम को भी वहां से कई अहम सबूत मिले हैं नोएडा के डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउसों में रेव पार्टीयां हुआ करती थीं। इसका पहले भी कई बार खुलासा हो चुका है। (Elvish Yadav Case) यहां कसीनो तक पकड़ा जा चुका है। यहां हुईं पुरानी पार्टियों का डेटा भी निकाला जा रहा है।
पहली रिमांड में पुलिस आरोपियों से घटनाक्रम का रिक्रिएशन नहीं करा सकी थी। इस बार अगर रिमांड मिलती है तो घटनाक्रम का रिक्रिएशन कराया जाएगा। एल्विश को नोएडा बुलाकर पूछताछ की जाएगी या नहीं इस पर आखिरी फैसला बड़े अधिकारियों द्वारा ही लिया जाएगा। (Elvish Yadav Case) कमिश्नरेट के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों से केस के संबंध में बैठक की। राहुल सिर्फ एल्विश और फाजिलपुरिया ही नहीं बल्कि कई और लोगों के लिए भी एनसीआर में पार्टी में सांप और वेनम लेकर जाता था उनके नाम तो नहीं, लेकिन उनके मध्यस्थ के नाम इसमें शामिल हैं। केस में अब मीडिएटर के जरिए ही पुलिस उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिनके लिए राहुल सांप और वेनम लेकर जाता था।
नोएडा पुलिस ने राहुल यादव को दोबारा एक दिन की रिंमाड पर लिया
नोएडा पुलिस ने राहुल यादव की दोबारा रिमांड पर ली आज गुरूवार से एक दिन के लिए राहुल नोएडा पुलिस की रिमांड पर रहेगा। राहुल की लाल डायरी में मिले सबूतों की जांच करेगी नोएडा पुलिस साथ ही एलविश और फाज़ालपुरिया के अलवा अन्य कनेक्शन की जड़ भी पुलिस खगालेगी (Elvish Yadav Case) की राहुल की राजस्थान हरियाणा और दिल्ली के जिन इलाकों में लोकेशन मिली थी उसको लेकर भी पूछताछ होगी। एलविश यादव और फ़ाज़िलपुरिया को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है नोएडा पुलिस। राजस्थान के भी कुछ लोगों के नाम रेव पार्टियों में आए थे सामने जिसको लेकर नोएडा पुलिस अब जांच में जुटी हुई है। रेव पार्टियों में साँपो और उसके जहर की सप्लाई करने के मामले में राहुल यादव पर कड़ाई

