गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र पुलिस ने मंगलवार रात को मुठभेड़ के बाद एक लूटेरे को दबोचा है। ( Ghaziabad Police Accused Encountered) जवाबी कार्यवाही के दौरान आरोपी पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया। पुलिस की माने तो आरोपी ने ही कुछ दिन पूर्व छात्रा के साथ मोबाइल लूट को अंजाम दिया था और इस दौरान विरोध करने पर उसे घायल कर दिया था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल व चोरी की बाइक बरामद की है।
छात्रा से मोबाइल लूट करने वाला एक आरोपी पुलिस ने पकड़ा
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पिछले काफी समय से घटनाओं को अंजाम दे रहा था। ( Ghaziabad Police Accused Encountered) अब तक जांच में सामने आया है कि आरोपी पर कुल नौ मुकदमे है इसमें पांच लूट के है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर आरोपी अन्य आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी है।
ये भी पढ़ें : Ghaziabad : ग्रेप-4 लगने के बावजूद हवाएं जहरीली, कूड़े जलाने से बढ़ी समस्याएं
एससीपी ने बताया पिछले काफी समय से आरोपी दे रहा था घटनाओं को अंजाम
एससीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में एक छात्रा के साथ मोबाइल लूट की एक घटना हुई थी। ( Ghaziabad Police Accused Encountered) पीड़िता की तहरीर के आधार पर तुरंत ही रिपोर्ट दर्ज की गयी थी। इसके लूटेरे की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा टेक्निकली व मैनुअली काम किया जा रहा था।
एससीपी ने बताया कि मंगलवार को लूटेरे के कविनगर थाना क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना मिली इसपर पर चैकिंग अभियान चलाया गया। गोविंदपुरम की तरफ जाने वाली रोड़ पर एक बाइक पर सवार आते दिखाइ दिए। इन्हें पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया लेकिन बाइक सवारों ने रफ्तार बढाई और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। ( Ghaziabad Police Accused Encountered) इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा। घायल बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लिया और अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि दूसरा अधेंरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
एसीपी ने बताया कि फरार हुए आरोपी की भी की जा रही तलाश
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पियूष उर्फ बिट्टू निवासी बालाजी एंक्लेव गोविंदपुरम बताया है उसने बताया कि वह अपने साथी राजू के मिलकर रिहाइयशी इलाकों की सुनसान सड़कों पर राहगिरों से मोबाइल लूट को अंजाम दिया करते थे। ( Ghaziabad Police Accused Encountered) एसीपी ने बताया कि फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लया जाएगा।

