गाजियाबाद के डासना शिवशक्तिधाम के महंत यति नरसिंहानंद गिरी ने यूपी गेट पर धरना शुरू कर दिया है। (Mahant Yeti Narsimhanand Giri sat on strike) श्री पंचदशानन जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद मंगलवार को अपने अनुयायियों के साथ देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देने जा रहे थे। गाजीपुर बार्डर पर दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके विरोध में वे यूपी गेट पर धरने पर बैठ गए उन्होंने साथ उनके अनुयायी भी धरने पर बैठ गए।
दिल्ली जंतर मंतर जान से रोका तो महंत यति नरसिंहानंद यूपी गेट पर ही धरने पर बैठे
इससे पहले यति नरसिंहानंद ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में जारी धरना-प्रदर्शन का समर्थन किया था। (Mahant Yeti Narsimhanand Giri sat on strike) मंगलवार सुबह वे अपने अनुयायियों के साथ डासना से दिल्ली के लिए रवाना हुए लेकिन उन्हें रोका गया तो वो यूपी गेट पर ही धरने पर बैठ गए।
ये भी पढ़ें : Ghaziabad : डायल-112 संविदाकर्मियों ने किया प्रदर्शन, कहा- सैलरी 18 हजार की जाए
भारत के नेताओं में जनसंख्या नियंत्रण रोकने का नहीं दम (महंत यति नरसिंहानंद गिरी)
महंत यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि भारत के नेताओं में इतना दम नहीं है कि वे जनसंख्या नियंत्रण कानून बना सके। (Mahant Yeti Narsimhanand Giri sat on strike) एक शेर इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। वे उनके समर्थन में आमरण अनशन करेंगे उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बड़ी बड़ी बातें करने वालों को भी अनिल चौधरी का साथ देना चाहिए।

