गाजियाबाद में नेह नीड़ फाउंडेशन के वार्षिक कार्यक्रम सृजन-2023 का आयोजन लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में हुआ। (Nehneed Foundation) कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर नेह नीड़ के न्यासी एवं आई.आई.ए. के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंहल ने नेह नीड़ फाउंडेशन की प्रस्तावना रखते हुये बताया कि यह प्रवासी मजदूरों व अभावग्रस्त बस्तियों के बच्चों की शिक्षा, संस्कार एवं स्वावलंबन के लिये कार्य करता है।
फाउंडेशन के न्यासी व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया संस्था का काम
नेह नीड़ (Nehneed Foundation) के न्यासी एवं आई.आई.ए. के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंहल ने बताया कि ये फ़ाउंडेशन झुग्गी झोपड़ियों में जाकर वहां प्रतियोगिता एवं साक्षात्कार के जरिए मेधावी बालकों का चुनाव करती है। फिर उनको ब्रजघाट स्थित आवासीय छात्रावास में लाकर उनके शिक्षा, आवास इत्यादि समस्त व्यय को स्वयं वहन करती है। वर्तमान में कक्षा 6 से 9 तक के 80 बालक छात्रावास में रह रहे हैं। यह नेहनीड़ का तीसरा सत्र है। नेहनीड़ के बालक शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी हमारे अपेक्षाओं से कहीं अधिक अच्छा कर रहे हैं। समाज के सहयोग से फ़ाउंडेशन अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्रतिबद्धता के साथ पूर्ण करते हुये समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित जनों से सहयोग की अपील भी की।
ये भी पढ़ें : Noida : बढ़ सकती हैं Elvish Yadav की मुसीबतें, जानें कैसे
जनरल वी.के.सिंह ने नेहनीड़ संस्था की सरहाना की
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने कहा कि उपेक्षित समाज के नन्हें-नन्हें बालकों के साथ बड़े परिश्रम और समर्पण के साथ काम करके नेहनीड़ (Nehneed Foundation) देश को नई गति व ऊर्जा देने वाला बहुत महान कार्य कर रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वी.के.सिंह ने नेहनीड़ को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और संस्था के प्रयासों की सरहाना की। राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने इस अवसर पर संस्था के कार्यों की सराहना की और अपना सम्पूर्ण समर्थन देने का विश्वास जताया।
नेहनीड़ के बालकों ने अनेक ह्दय स्पर्शी प्रस्तुतियां दी
इस अवसर पर नेहनीड़ के बालकों ने अनेक ह्दय स्पर्शी प्रस्तुतियां दी।(Nehneed Foundation) इसमें गीता के बारहवें अध्याय का वाचन, महाभारत, आदियोगी गीत पर प्रस्तुति, बालकों की महानगर की झुग्गियों से लेकर आज तक की उनके जीवन यात्रा का नाटकीय मंचन किया। हनुमान चालीसा की उद्भुत प्रस्तुति पर हाल में उपस्थित सभी जनों ने खड़े होकर पुष्पवर्षा की।
कार्यक्रम का अंत फाउंडेशन के अध्यक्ष ने सबका धन्यवाद कर किया
कार्यक्रम के अंत में नेहनीड़ फ़ाउंडेशन (Nehneed Foundation) के अध्यक्ष अरविन्द भाई ओझा ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन नेहनीड़ के उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के नाते प्रान्त संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विजय गोयल, विधायक मुरादनगर अजीतपाल त्यागी, चेयरमैन ई.एम.एस रामवीर सिंह, नेहनीड़ के अध्यक्ष अरविन्द भाई ओझा, भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा के अतिरिक्त अनेक विशिष्ट एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सह संयोजक के रूप में संजय कुशवाहा एवं शिवकुमार उपस्थित रहे।

