गाजियाबाद: केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वी के सिंह ( General V.K Singh) कन्या वैदिक विद्यालय में के वार्षिक उत्सव समारोह में पहुंचे उन्होनें कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। अनुशासन के माध्यम से ही जीवन को सफल और समृद्ध बनाया जा सकता है।
कन्या वैदिक स्कूल का इतिहास काफी पुराना रहा है (सांसद जनरल वी के सिंह )
राइटगंज में स्थित कन्या वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए (General V.K Singh) ने कहा कि इस विद्यालय का इतिहास काफी पुराना है। स्वतंत्रता संग्राम में भी इस विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लगभग 100 वर्ष पुराने इस स्कूल की गाजियाबाद में अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही है। स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी दुर्गा भाभी इस स्कूल में 1935 से लेकर 1937 तो शिक्षिका रहीं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह इस स्कूल के प्रबंधक समिति के सदस्य रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Ghaziabad : पुलिस ने किया ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
बड़ी संख्या में छात्राएं वार्षिक उत्सव समारोह में रहीं मौजूद
स्थापना दिवस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद कश्यप, राज्यसभा के सांसद श्री अनिल अग्रवाल, प्रबंधक शरद गर्ग, प्रधान डॉ. मनीष गर्ग, उपप्रधान अनिल गर्ग, रामवतार जिंदल, वीरो बाबा, सहयोगी अश्वनी प्रकाश, विजय जिंदल, प्रधानाचार्या महिला कटारिया और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

