नोएडा और गाजियाबाद में कुत्ते का आतंक बढ़ता ही जा रहा है अब गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी के फेज-2 में एक 74 वर्ष की बुजुर्ग महिला पर जर्मन शेफर्ड डॉग ने हमला कर दिया (German Shepherd attack old woman) कुत्ते के हमले से बचने के लिए बुजुर्ग महिला ने कई कोशिशे की लेकिन बचने के चक्कर में उनके हाथ की हड्डियां टूट गईं क्योंकि वो कुत्ते के हमले के बचने के चक्कर में जमीन पर गिर गईं थी।
सैर पर निकली बुजुर्ग महिला पर जर्मन शेफर्ड डॉग ने किया हमला, महिला के हाथ की हड्डियां टूटी
बुजुर्ग महिला के हाथ में फ्रैक्चर हो गया मंगलवार को डॉक्टर ने महिला के हाथ का ऑपरेशन किया है। जानकारी के मुताबिक 74 वर्ष बुजुर्ग महिला जयश्री देवी सैर पर निकली थी लेकिन जर्मन शेफर्ड डॉग ने उन पर हमला कर दिया (German Shepherd attack old woman) महिला के बेटे अजित कुमार ने बताया कि मां सैर पर गई थी और वहां उन पर जर्मन शेफर्ड डॉग ने हमला किया खुद को बचाने के लिए उन्होनें कोशिश की तो उनक हाथ में काफी चोट आ गई हड्डियां टूट गईं और फ्रैक्चर हो गया उनका ऑपरेशन डॉक्टर ने मंगलवार को किया।
पेट मालिक ने डॉग के काटने की बात को किया इनकार
घटना को लेकर टीला मोड़ चौकी में शिकायत पत्र दिया गया लेकिन 48 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि शिकायत पर चौकी प्रभारी जांच कर रहे हैं उसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं महिला के बेटे अजित कुमार का आरोप है कि जब पेट मालिक से शिकायत की तो वह उल्टा सीधा बोलने लगे। जबकि पार्क में डॉग बिना चेन के घूम रहा था। परिवार ने डॉग मालिक के खिलाफ टीला मोड़ चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला के बेटे ने बताया कि मां सुबह-शाम रोजाना पार्क में टहलती हैं। सोसायटी में तकरीबन 3 हजार लोग रहते हैं। यहां करीब 100 पेट डॉग हैं। यहां स्ट्रीट डॉग का भी आतंक है। (German Shepherd attack old woman) पेट मालिक रितु मेहरा का कहना है कि मेरे डॉग ने काटा नहीं है। डॉग को हमेशा चेन और एक स्टिक के साथ ही बाहर घूमने जाते हैं।

