चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (5 States Assembly Election) का ऐलान कर दिया है नवंबर में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिज़ोरम , मध्यप्रदेश राजस्थान में विधानसभा चुनाव होंगे और दिसंबर में चुनाव को नतीजे सामने आएंगे। अब इन पांच राज्यों में चुनावी तारीख के ऐलान के बाद शंखनाद शुरू हो जाएगा नेता कमर कसकर प्रचार प्रसार में जुट जाएंगे।
इन चुनाव से ये तय हो जाएगा कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अगली सरकार किस दल की बन सकती है इसलिए कांग्रेस, बीजेपी और अन्य क्षेत्रीय दलों ने अपने चुनावी कैंपन को मजबूत करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है इस बार का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है।
विधानसभा चुनाव:- कहां कब होगी वोटिंग, नतीजे कब?
| राज्य | वोटिंग | कितनी सीटें |
| मिजोरम | 7 नवम्बर | 40 सीटें |
| मध्यप्रदेश | 17 नवम्बर | 230 सीटें |
| छत्तीसगढ़ | 7 नवम्बर और 17नवम्बर | 90 सीटें |
| राजस्थान | 23 नवम्बर | 200 सीटें |
| तेलंगाना | 30 नवम्बर | 119 सीटें |
सभी राज्यों के नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को आएंगे।
कांग्रेस अधयक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान (5 States Assembly Election) होते ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विधानसभा की इन चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही बीजेपी के उद्घोष यानि विदाई का समय आ चुका है छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिज़ोरम , मध्यप्रदेश राजस्थान में मजबूती से कांग्रेस सामने आ जाएगी।
भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया पलटवार
वहीं मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पांच राज्यों के चुनाव की तारीख घोषणा (5 States Assembly Election) के बाद पहले तो तारीख का स्वागत किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी इन पांच राज्यों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इन 5 राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे. पोलिंग बूथ 2 किलोमीटर से दूर नहीं होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 60 लाख युवा वोटर्स पहली बार वोट इस विधानसभा चुनाव में वोट डालेंगे।

