महापौर सुनीता दयाल लगातार भूमि कब्जा मुक्त कराने हेतु कार्य कर रही है यहाँ तक कि स्वम खड़ी होकर भूमि कब्जा मुक्त करा रही है थोड़े ही समय मे लगभग 700 करोड़ की भूमि मुक्त कराई गई है और यह भूमि नगर निगम में सभी के प्रयास से मुक्त हो पाई है क्षेत्र के पार्षद भी भूमि मुक्त कराने में अपनी भूमिका निभा रहे है नगर निगम को सहयोग भी दे रहे है, इसी प्रकार शहर में अनेको स्थान पर निगम की भूमि कब्जे में है जिसकी महापौर पर लगातार शिकायत मिल रही है और महापौर लगातार कार्यवाही सुनिश्चित कर रही हैं ऐसे ही चिकम्बरपुर, नंदग्राम, अर्थला,न्यू हिण्डन विहार,बम्हेटा आदि की शिकायत प्राप्त हुई है जिसमे महापौर ने सम्पत्ति अधिकारी, सम्पत्ति अधीक्षक को निर्देशित किया है जल्द ही उक्त स्थलों को भूमि भी कब्जा मुक्त की जाएगी।
ये भी पढ़ें : Ghaziabad : रिश्ते तार तार, मामा ने भांजी के साथ किया रेप
कैला भट्ट में पिल्लर तोड़े जाने की सूचना पर महापौर दिए कार्यवाही के निर्देश
कुछ दिनों पहले महापौर सुनिता दयाल ने कैला भट्टा में स्वम जाकर भूमि से कब्जा मुक्त कराई थी जिसपर पिलर लगाकर तार फेंसिंग का कार्य भी चल रहा था जिसमे महापौर को सूचना मिली है कि उक्त स्थल पर कई पिलर तोड़ दिए गए हैं जिसको लेकर महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तत्काल फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर कार्यवाही की जाए और संबंधित के खिलाफ FIR की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

