सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जो कि नोएडा सेक्टर एक स्थित बीआईटी कॉलेज के पास का बताया जा रहा है। रविवार की रात चार युवकों ने बीच सड़क पर तख्त रखकर केक काटने का वीडियो वायरल हो गया है इस मामले में पुलिस ने चार युवको को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया के यूजर ने एक वीडियो नोएडा पुलिस के अधिकारियों को टैग कर भेजा। वीडियो में कुछ युवक बीच सड़क पर तख्त रखकर केक काटते दिखाई दे रहे थे जांच में पता चला की वीडियो सेक्टर एक स्थित बीआईटी कॉलेज के पास रविवार रात करीब 1:00 बजे बनाया गया।
बीचों बीच सड़क पर केक काटना पड़ा युवकों को भारी
पुलिस ने सोमवार शाम वीडियो में दिख रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इनकी पहचान न्यू अशोक नगर निवासी के रूप में की गई है। युवकों ने पूछताछ में बताया है कि एक युवक का जन्मदिन था इस दिन को यादगार बनाने के लिए दोस्तों ने बीच सड़क पर मेज रखकर केक काटने की सलाह दी। चारों युवक न्यू अशोक नगर से सेक्टर 1 पहुंचे और रास्ते में तख्त रखकर केक काटा और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे शेयर भी कर दिया। वहीं से किसी यूज़र ने इसे नोएडा पुलिस से साझा कर दिया।
ये भी पढ़ें : Newsclick के पत्रकारों के घरों और दफ्तरों पर पड़ी छापेमारी, जानिए पूरा मामला
जन्मदिन के दिन ही युवक को जेल में काटनी पड़ी रात
वायरल वीडियो को कई लोगों ने साझा किया। 100 से अधिक लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी। वीडियो में करीब एक दर्जन युवक केक काटते हुए नजर आ रहे हैं आसपास से वाहन गुजरते हुए भी दिख रहे हैं जिसकी वजह से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और बर्थडे की रात युवक और उसके दोस्तों की रात हवालात में कटी।

