मेरा नाम अविनाश सिंह राठौड़ है पर आप सबके लिए मैं टाइगर हूं फाइनली Salman Khan की टाइगर-3(Tiger-3 Teaser Out) का टीजर आउट हो चुका है और टाइगर-3 का दमदार और रौंगटे खड़ा कर देने वाले टीजर से इतना तो अंदाजा करवा दिया है कि फिल्म धमाकेदार होने वाली है।
सलमान की टाइगर-3 टीजर ने मचाया धमाका
वहीं आपको एक खुशखबरी और दें दें कि इस बार भाईजान ईद पर नहीं दीवाली पर ही धमाका मचाने आ रहें हैं जी हां 10 नवंबर 2023 को टाइगर सिनेमा घरों में आने वाला है। टीजर में सलमान के भारी और रौंगटे खड़े कर देने वाले डायलॉग 20 साल मैनें अपना सबकुछ इंडिया की हिफाजत में लगा दिया बदले में कुछ नहीं मांगा लेकिन आज मांग रहा हूं मेरा कैरेक्टर सर्टिफिकेट क्योंकि आज आपको बताया जा रहा है कि टाइगर गद्दार, देश का दुश्मन नंबर वन है लेकिन मेरे बेटे को मैं नहीं इंडिया बोलेगा कि उसका बाप गद्दार था या देशभक्त। जिंदा रहा तो फिर देश की हिफाजत के लिए आपकी खिदमत के लिए फिर वापस लौटूंगा नहीं तो जय हिंद! जब तक टाइगर मरा नहीं तब तक हारा नहीं सलमान के इस डायलॉग ने तो फैंस को क्रेजी कर दिया है।
ये भी पढे़ं : Google को हुए 25 साल पूरे, जानें सबसे बड़े इस सर्च इंजन की पूरी कहानी
बॉलीवुड के रोमांटिक ब्वॉय इमरान हाशमी विलेन के रूप में आएंगे नजर
अब बात की जाए टाइगर-3 की पूरी स्टार कास्ट की तो भाईजान के साथ साथ कैटरीना कैफ तो नजर आएंगी ही लेकिन आपको एक दिलचस्प बात और बता दें कि बॉलीवुड में रोमांटिक रोल अदा करने वाले इमरान हाशमी सलमान की टाइगर-3 में विलेन का रोल करते नजर आएंगे अब देखना होगा कि रोमांटिक से विलेन के रूप में इमरान दर्शकों के बीच प्यार लूटने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।

