Udai Bhan Remarks: दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी और बसपा सांसद दानिश अली मामला अभी थमा भी नहीं था कि ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इस बार हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान (Udai Bhan) ने प्रधानमंत्री मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जिसके बाद एक बार फिर सियासत तेज हो गयी है।
राजनीति में क्षुद्रता और नीचता की हद
भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए इसे राजनीति में क्षुद्रता और नीचता की हद करार दिया है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस उदय भान (Udai Bhan) की वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ही नहीं बल्कि देश के हर एक आम आदमी को दुःख हुआ है। भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह गुस्से में नहीं बोला गया है बल्कि यह काफी सोच समझकर कांग्रेस की तरफ से बोला गया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने उस प्रधानमंत्री के लिए अभद्र और आपत्तिजनक बाते कही है जिसने अपने कार्यकाल में एक भी छुटियाँ नहीं ली है।
यह भी पढ़े: आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए भाजपा ने बिधूड़ी के खिलाफ जारी किया कारण बताओ नोटिस
सोची-समझी नीति के तहत कांग्रेस का जहर
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने इससे पहले भी पीएम मोदी के लिए कई बार आपत्तिजनक, अमर्यादित बाते बोलती रही है। वे पीएम मोदी के दिवंगत पिता, मां, पिछले पेशे, जाति को लेकर काफी कुछ कहा। आज हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के लिए सोच समझकर अमर्यादित बयान दिया गया है। यह एक सोची-समझी नीति के तहत कांग्रेस का जहर है।
कुछ भी गलत कहा है तो वह अदालत जा सकते है
गौरतलब है कि हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान (Udai Bhan) ने मामला बढ़ने के बाद सफाई देते हुए कहा कि मैंने क्या गलत कहा, इसमें क्या गाली है? उन्होंने कहा कि मैंने किसी का नाम भी नहीं लिया है, जो सच्चाई थी वह बात मैंने बता दी, इसमें क्या आपत्तिजनक है ? “कांग्रेस नेता और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदय भान (Udai Bhan) ने आगे कहा कि यह हमारे हरियाणा में आम भाषा है। अगर मैंने कुछ भी गलत कहा होता तो मैं माफी मांग लेता। मैंने पहले भी 20-30 रैलियों में ऐसी ही बातें कही हैं। उन्होंने भाजपा को कहा कि अगर मैंने कुछ भी गलत कहा है तो वह अदालत जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सांसद हर्ष वर्धन ने कहा “मैं नहीं सुन सका, मुझे झूठा ही बदनाम किया जा रहा”

