नई दिल्ली। पिछले दिनों Air India Express में सामूहिक छुट्टी पर जाने से लगभग 70 से अधिक उड़ानों के रद्द होने के कारण अब कंपनी के अपने कर्मचारियों पर कार्यवाई करते हुए 25 कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया।
कुप्रबंधन के कारण Air India Express कर्मचारियों ने ली छुट्टी
कर्मचारियों द्वारा ली गई सामूहिक छुट्टी को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के अनुसार टाटा समूह के स्वामित्व वाली कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू के 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने कथित कुप्रबंधन के विरोध में बुधवार को सामूहिक छुट्टी ले ली। जिसके बाद कंपनी की उड़ानों के परिचालन पर गंभीर असर पड़ा और करीब 100 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। इससे करीब 15 हजार यात्री प्रभावित हुए।
13 मई तक जारी रह सकती है यह समस्या
वहीं बड़ी संख्या में उड़ाने रद्द होने के कारण केंद्र सरकार ने कंपनी से रिपोर्ट्स मांगी है। सरकार के तरफ से कहा गया कि जल्द से जल्द मामलों को हल कर बाधित उड़ाने फिर से सुचारु की जाय। गौरतलब है कि कंपनी के उड़ानों में व्यवधान से कोच्च, कालीकट, दिल्ली और बंगलूरू सहित कई अन्य अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में बाधा उत्पन्न हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में 13 मई तक यह समस्या जारी रह सकती हैं।
Air India Express की 74 फ्लाइट्स आज भी कैंसिल
कर्मचारियों की छुट्टी और फिर निष्कासन के के बाद कंपनी के उड़ान में आज भी कमी देखने को मिली। मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की 74 फ्लाइट्स आज भी कैंसिल की गईं है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में 13 मई तक यह समस्या जारी रह सकती हैं।

