अगले साल 2024 का लोकसभा चुनाव होना है महाभारत के युद्ध की तरह बीजेपी और गठबंधन यानि कि I.N.D.I.A के बीच मुकाबला होना है कुर्सी का लेकिन अब भाजपा के लिए भी 24 का लोकसभा चुनाव आसान नहीं होने वाला है। कांग्रेस समेत 26 विपक्ष दल एकजुट हो गए हैं तो अब भाजपा के लिए अपने विपक्षियों पर हमला करना मुश्किल हो गया है। एक सर्वे भी किया तो चौंकाने वाले आकड़े सामने आए।
सर्वे में पूछा गया कि भाजपा को विपक्ष के खिलाफ हमला करने में दिक्कत होगी तो इस पर ज्यादातर लोगों का कहना हां है कि बीजेपी के लिए 24 का चुनाव आसान नहीं होगा तो कुछ लोगों को लगा कि नहीं बीजेपी को 24 के चुनाव के लिए विपक्ष पर हमला बोलने में कोई दिक्कत नहीं होगी, वहीं कुछ लोग इस बारे में कुछ नहीं पता है।
सर्वे में एक और सवाल भी पूछा गया कि विपक्ष एकता में कांग्रेस ज्यादा हावी है तो इस पर लोगों के मिले जुले जवाब आए 37% लोगों ने हां में जवाब दिया कि विपक्ष एकता में कांग्रेस हावी है तो 35% लोगों का कहना था नहीं तो 28% लोगों कंफ्यूज आए उन्हें नहीं पता।

