महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद ही दिल दहल देने वाली खबर सामने आई है जिसे पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे, आपके हाथ पैर कांप उठेंगे कि इस तरह से भी कोई कर सकता है, बिना किसी सस्पेंस के आपको बतातें हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है जिसको लेकर हम ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहें है। दरअसल एक 15 साल की नाबालिग ने यूट्यूब पर वीडियों देकर घर पर एक बच्ची को जन्म दिया और घर वालों के पता ना लगे उस बच्चे को मौत के घाट उतारकर डिब्बे में बंद कर दिया।
ज नाबालिग की मां काम कर के घर पहुंची तो इस बात का खुलासा हुआ और मां भी हैरान रह गई, अपनी बेटी और उस नवजात शिशु के शव को लेकर वो अस्पताल पहुंची, नवजात शिशु को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की हालत काफी नाजुक बनी हुई है, डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव के बाद ज्यादा खून बह जाने की वजह से नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई थी। पीड़िता की मां जब घर से बाहर काम के लिए गई तभी नाबालिग ने खुद की प्रसव कर लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि लड़की सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से मिली थी, जिसके बाद दोनों के बीच जान पहचान हुई और युवक ने उसका यौन उत्पीड़न किया और बाद में लड़की गर्भवती हो गई, पने घर वालों से बात छुपाकर लड़की ने तबियत खराब होने की बात कही।
पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (IPC) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

