देश में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का रंग छाया हुआ है वहीं नोएडा के सेक्टर 73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में 1000 फीट लंबे तिरंगे का स्वागत किया गया हर साल स्वतंत्रता के इस महोत्सव को लेकर नोएडा की सामाजिक संस्था द्वारा हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकाली जाती है नव ऊर्जा संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को नोएडा स्टेडियम से धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
बता दें 1000 फीट के इस झंडे को कर्नाटक से मंगवाया गया है और 15 अगस्त को भव्य रूप से नोएडा की सड़को पर यात्रा निकाली जाएगी। नोएडा स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं ग्रेटर नोएडा सवा लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित करेगा।।
नोएडा की ये तिरंगा यात्रा सुबह 8 बजे निकलेगी भारतीय सेन समाज के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष हरवीर सेन ने शहर वासियों से इस भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

