हाथरस कांड के बाद पुलिस ने आयोजन समिति से जुड़े छह लोगों को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया है। IG शलभ माथुर ने प्रेस को इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है। पुलिस जल्द ही उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराने की मांग करेगी।
भोले बाबा के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही : पुलिस
IG ने बताया कि जरूरत पड़ने पर भोले बाबा से पूछताछ की जाएगी। अगर उनकी संलिप्तता साबित होती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि एफआईआर में उनका नाम नहीं है, लेकिन भोले बाबा के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। उनके अनुयायी कई शहरों में फैले हुए हैं, जिसके चलते कई जगहों पर पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। बाबा ने अपनी नौकरी से वीआरएस ले लिया था, इस संबंध में प्रशासनिक लापरवाही की जांच न्यायिक आयोग करेगा।
ये भी पढ़ें : NOIDA : सुपरटेक की सुपरनोवा कंपनी को NCLAT से मिली राहत, 90 दिन में ऋणदाता का पैसा वापस करने का वायदा
घटना में जान गंवाने वाले 121 लोगों की पहचान हुई
IG ने बताया कि घटना के बाद मौके से फरार हुए गिरफ्तार संदिग्ध आयोजन समिति के सदस्य हैं। इनमें दो महिलाएं भी हैं, जो खुद भीड़ प्रबंधन में शामिल थीं। इस भूमिका में उनकी संलिप्तता को प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी थी। आईजी शलभ माथुर ने बताया कि उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले 121 लोगों की पहचान कर ली है। सूरजपाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के प्रवचन से अराजकता फैल गई, जिससे 121 लोगों की मौत हो गई।

