भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कप्तानी को लेकर एक बड़ा एलान किया है। बता दे, विराट ने टी-20 विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। विराट कोहली ने ट्विटर पर घोषणा की है कि वे दुबई में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान नहीं रहेंगे।
बताया जा रहा है, विराट ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी करने से उनके खेल पर बहुत ज्यादा असर पड़ रहा है। दरअसल पिछले कुछ समय से विराट की फॉर्म कुछ अच्छी नहीं चल रही थी, जिसकी वजह से उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया है।
इसके अलावा कोहली ने वनड़े और टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान बने रहेंगे।

