इन दिनों पूरे अफगानिस्तान देश पर तालिबान के आतंकियों ने कब्जा कर रखा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, इस तस्वीर में तालिबान के आतंकी आफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्यालय में बैठे नजर आ रहे है। इस तस्वीर को देखकर साफ जाहिर होता है कि तालिबान ने अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
इसी बीच अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान अपने देश को सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद लोग उनकी देशभक्ती को सलाम कर रहे हैं। बता दे, बीती रात राशिद खान ‘द हेंड्रेद’ के एक मैच में मैदान पर उतरे तो उन्होंने अपने चेहरे पर अफगानिस्तान का झंडा बनाया हुआ था और उन्होंने पूरी दुनिया के सामने अपने देश को सपोर्ट करते हुए देशभक्ती दिखाई। राशिद खान की इस देश भक्ति को देखकर पूरी दुनिया उनकी देशभक्ति को सलाम कर रही है।

