हाथरस :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किए जाने से हाथरस के लोगों में ख़ुशी है। यहां के लोगों का कहना हैकि मोदी और योगी द्वारा राजा साहब के नाम से विश्वविद्यालय बनवाया जा रहा है, यह हाथरस के लिए बहुत ही शान और फक्र की बात है। यहां के लोगों का कहना है कि वह अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस करते हैं। साथ ही यहां की जनता ने पीएम और सीएम को आभार व्यक्त किया।
हाथरस जिले के क़स्बा (रियासत) मुरसान में जन्में राजा महेंद्र प्रताप ने देश की आजादी के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी आजादी का बिगुल फूंका। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,पत्रकार, लेखक, क्रांतिकारी और समाज सुधारक के रूप में जाने- जाने वाले राजा महेंद्र प्रताप ने अफगानिस्तान में जाकर भारत के लिए अस्थाई सरकार की घोषणा की। राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने आजाद हिन्द फ़ौज का भी गठन किया था। राजाओं के ठाट-वाट छोड़कर देश की आजादी को उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य बनाया बाद में भारत सरकार ने उनका डाक टिकिट जारी किया।
सुनीत आर्य ने कहा कि यह बेहद ही हर्ष का विषय है कि राजा साहब के नाम से राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। यह निश्चित ही क्षेत्रीय विकास के लिए बहमूल्य कार्य है। प्रवीण वार्ष्णेय ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह जिले की शान है। उनका देश की आजादी में विशेष योगदान रहा है। वहीं, राजा महेंद्र प्रताप सिंह के वंशज गरुड़ध्वज सिंह ने कहा कि मैं देशवासियों को इस ऐतिहासिक पल की बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से पूरा परिवार व पूरा क्षेत्र बेहद खुश है।
Publish by- shivam Dixit
@shivamniwan

