साल 2024 के चुनाव को देखते हुए भाजपा जुट चुकी है। भाजपा के विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम के आयोजन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख , रामपुर सांसद श्री घनश्याम सिंह लोधी एवं जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता ने बिलासपुर विधानसभा के बिलासपुर चौराहे पर बन रही गाड़ियों की पार्किंग का अवलोकन किया। इसके बाद टिफिन बैठक की गई।
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि नए लोगों को जोड़कर पार्टी को और मजबूत करना है टिफिन बैठक का उद्देश्य है। कार्यकर्ताओं में एकजुटता और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ना टिफिन बैठक का उद्देश्य है। टिफिन बैठक का अर्थ सिर्फ टिफिन खाना ही नहीं है इस बैठक के माध्यम से इस तरह की अनौपचारिक बैठकें करते रहना है।

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने ये भी कहा कि टिफिन बैठक में हमको अपना टिफिन दूसरे को खिलाना है इससे हम सभी में अधिक एकता का संचार हो और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी की ताकत कैसे बढ़ानी है, उस पर भी कार्य करना है यह बातें शुक्रवार को बिलासपुर विधानसभा के खाता गांव में हुई।
इस बैठक में पहले सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए और कई मुद्दों पर चर्चा की फिर सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी बार राज्यमंत्री के समक्ष रखी उन्होंने कहा की सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति ही आगे बढ़ेगा। ईमानदारी से काम और संतुष्टि ही हमारे लिए सबसे बड़ा सर्टिफिकेट है उन्होंने कार्यकर्ताओं को बेहतर काम करने की नसीहत दी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर का भोजन किया ।
रामपुर के सांसद घनश्याम लोधी ने कहा कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम और आगे नहीं बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत ही बिलासपुर विधानसभा में टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख सांसद घनश्याम सिंह लोधी , जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता भी अन्य कार्यकर्ताओं की तरह हाथ में टिफिन लेकर बैठक में पहुंचे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ टिफिन से खाना खाया और बातचीत की। इस दौरान पदाधिकारियों की बातों को भी उन्होंने गौर से सुना। जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता ने बताया कि भाजपा के द्वारा 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
बता दें अभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 7जून को नोएडा आए थे और उनहोनें टिफिन बैठक की थी और 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर खाना खाया था और कई मुद्दों पर चर्चा की थी।

