बलिया: युवा नेता इमरान खान को भारतीय जनता पार्टी बलिया अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इमरान खान ने इसके लिए जिला नेतृत्व समेत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जावेद कमर खां ने पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें घोड़हरा निवासी खान को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इमरान खान लम्बे वक्त से मीडिया जगत और शिक्षण संस्थानों से जुड़कर कार्य करते रहे हैं। उनके मनोयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है।
बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद इमरान खान ने कहा कि मेरा पार्टी में आने का मकसद भाजपा और मुसलमानों के बीच की दूरियां खत्म करना है। अन्य पार्टियों ने जो भ्रम फैला रखा है उसे बेनकाब करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का भारत बनाने के लिए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इस पर काम करना चाहता हूं। जिसके लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं।

