फतेहपुर: जिले में सोमवार को खागा इण्डेन गैस सर्विस के तत्वाधान में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला द्वितीय योजना के अन्तर्गत 101 पात्र महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये गये। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का पुनः विस्तार किया गया है जिसके तहत हर वर्ग के गरीब परिवार को एल.पी.जी. गैस कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अब हर उस परिवार को एल.पी.जी. गैस कनेक्शन मिलेगा जिनके पास राशन कार्ड है और पूर्व में कोई एल.पी.जी. गैस कनेक्शन नहीं है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खागा विधानसभा की भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने लाभार्थियों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिना भेदभाव के सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। वह चाहे किसी वर्ग या धर्म का हो। उन्होंने कहा कि पहले निःशुल्क गैस कनेक्शन के लिए कुछ शर्ते थी परन्तु अब हर पात्र गरीब को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। हमारे देश में महिलाओं को बहुत सम्मान दिया जाता है कुछ पड़ोसी देशों ने महिलाओं की स्वतंत्रता या उनकी क्रियाकलापों पर पाबंदी लगा दी और महिलाओं को चाहारदीवारी के अन्दर रहकर सिर्फ बच्चे जन्म करने तक सीमित छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूएन की अध्यक्षता करके इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों सहित आम जनमानस की हितैषी सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत ही गरीब परिवार से है इसलिये गरीबों का दुख दर्द का गहराई से पता है जिसे वह हमेशा प्राथमिकता के आधार पर हल करते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार राजेश माहेश्वरी ने आये हुए लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार उज्ज्वला योजना द्वितीय आयी है जिसके सापेक्ष 02 करोड लोगों को पूरी तरह निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जायेगा। भारत सरकार की मंशा है कि शत प्रतिशत परिवार में एलपीजी गैस कनेक्शन हो। इसके उपयोग से महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और समय की बचत होती है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत 05 किलो वाले छोटे सिलेण्डर भी उपलब्ध है।
जिला उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिये गाॅव-गाॅव में एलपीजी पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उपभोक्ताओं को गैस के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया जाता है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी अपने निकटतम एजेन्सी पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाये और किसी बिचौलियों के चक्कर में न आये। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के अलावा मोदी सरकार ने कोरोना काल में किसी को भूखा नहीं रहने दिया।

