आज से दिल्ली-एनसीआर में बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में यदि पूरा दिन बादल बरसते हैं तो सितंबर की बारिश पिछले 121 सालों का रिकॉर्ड को धव्सत करती है। अब तक सितंबर में 404 मिमी से भी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले बीते 121 सालों में सबसे अधिक 417.3 मिमी बारिश का रिकॉर्ड 1944 में दर्ज है।
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में को लेकर मौसम विभाग ने आज मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जरूरी होने पर ही घर से निकलें। हिमाचल में बरसात का क्रम अभी जारी है। मंगलवार को भी कई जगह भारी बारिश के कारण नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर, लाहुल को छोड़कर नौ जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा तेज आंधी भी चल सकती है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
आज इन इलाकों में हो सकती है बारिश
IMD के अनुसार आज, हरियाणा के करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, जींद, पानीपत, हिसार, गोहाना, हांसी, होडल, यूपी के शामली, कांधला, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत दौराला, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, देबाई, गभाना, जट्टारी, खैर, अलीगढ़, नंदगांव, इगलास, बरसाना, मथुरा में अगले 2 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार Delhi-NCR के रोहिणी, पीतमपुरानोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, औरंगाबाद में भी बारिश हो सकती है।
Publish by- shivam Dixit
@shivamniwan

