टीवी अभिनेता सुमेध मुद्गलकर ने हाल ही में अपनी नई प्रतिभा दिखाई, जहां उन्हें अपने आगामी एल्बम “मेरे पास तुम रहो” में गाते हुए देखा जा सकता है और इस रोमांचक खबर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया, जिस पर उनके प्रशंसकों ने खूब प्यार बरसाया। अधिक जानने के लिए वीडियो देखें।
राधाकृष्ण से सुमेध ने फैंस को दिलों को काफी छुआ है। कृष्णा के रोल में सुमेध को टीवी इंडस्ट्री में अपार सफलता हासिल की है और सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या रोज बढ़ रही है। अपने गाने से एक बार फिर सुमेध ने लोगों के दिलों को छुआ है। सुमेध ने एक उदाहरण भी पेश किया है कि अगर मन में हर काम करने की लगन हो तो कोई काम मुश्किल नहीं है।
सुमेध एक अच्छे एक्टर तो हैं ही इसके साथ ही वो डांसर भी बहुत अच्छे हैं उन्होनें डांस की ट्रेनिंग किसी कोचिंग में नहीं ली बल्कि इंटरनेट पर डांस वीडियो देखकर डांस करना सीखा। अपने डांस के पैशन को आगे ले जाते हुए उन्होंने साल 2012 में डांस महाराष्ट्र डांस में हिस्सा लिया था और फाइनलिस्ट रहे थे।
आज सुमेध को बीटकिंग के नाम से भी जाना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि उनका ये नाम कैसे पड़ा तो बता दें साल 2013 में सुमेध ने जी टीवी के रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के सीजन 4 में हिस्सा लिया। इसी शो में कोरियोग्राफर श्रुति मर्चेंट ने उन्हें बीट किंग नाम दिया था। सुमेध डांस इंडिया डांस 4 के फाइनल तक पहुंचे थे।
बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो लाइफ में मल्टीटास्कर हों लेकिन सुमेध में मल्टीटास्कर वाले गुण हैं डांसिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी कर लेते हैं। इसके अलावा वे बांसुरी भी बजा लेते हैं। सुमेध को उनकी बढ़िया एक्टिंग और क्यूट लुक्स के लिए पसंद किया जाता, उनका चुलबुला अंदाज दर्शकों का फेवरेट बन गए हैं।
टीवी शो के साथ सुमेध प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस तले बनी मराठी फिल्म वेंटीलेटर में मुख्य किरदार निभा चुकें हैं इसके अलावा उन्होंने साल 2017 में आई मराठी फिल्म मांजा और 2018 में आई माधुरी दीक्षित की मराठी फिल्म बकेट लिस्ट में भी मुख्य किरदार निभाया था। मराठी सिनेमा में अपने काम के लिए सुमेध को कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं, उन्हें फेवरेट डेब्यू एक्टर का “महाराष्ट्र का फेवरेट कौन अवार्ड्स 2017” और रेडियो सिटी सिने अवॉर्ड्स के अलावा और भी बहुत से सम्मान मिले हैं।

