हाल ही में समाप्त हुए टोक्यो ओलंपिक के बाद अब पूरी दुनिया को आने वाले ओलंपिक का बेसब्री से इंतजार रहेगा। वही इसको लेकर क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि, आईसीसी साल 2028 में होने वाले लॉस एंजलिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की तैयारी कर रही है।
बता दे, लंबे समय से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की मांग चल रही है। इसी को लेकर आईसीसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, एक वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया है, जिसके जिम्मे में ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किए जाने की प्रक्रिया का जिम्मा रहेगा। आगे कहा गया कि, कोशिश रहेगी कि ओलंपिक 2028, 2032 और आगे आने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है।

