एक बार फिर हाउसफुल फ्रेंचाइजी अपनी फिल्म का 5 वां पार्ट लेकर आ रही है। यानि फिर कॉमेडी का धमाल हाउसफुल 5 दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है, दीवाली 2024 पर फिल्म के रिलीज होने की संभावनाएं हैं अगर ऐसा होता है तो अगले साल की दीवाली काफी ज्यादा खुशियों और धूम धड़ाके होने वाली है।
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर हाउसफुल 5 का पोस्टर किया तो फैंस के कमेंट्स की बौछार सोशल मीडिया पर बारिश की तरह बरस पड़ी। खिलाड़ी कुमार के साथ रितेश देशमुख और जॉन, अभिषेक, बॉबी और रितेश देशमुख नजर आ सकते हैं। जानकारी ये भी सामने आई है कि हाउसफुल 5 फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी काम शुरू किया जा चुका है।
साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल फ्रैंचाइजी अक्षय कुमार की जबरस्त कॉमेडी के लिए भी जानी जाती है। हिंदी सिनेमा की फ्रेंचाइजी वाली ये वो फिल्में हैं जिनके हिट होने की पूरी संभावना है। अक्की बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं जो कि एक के बाद एक अपनी फिल्मों का पिटारा तैयार ही रखते हैं। अभी इसी साल अगस्त में एक्टर की मोस्ट हिट फिल्म में से एक OMG (OH My God ) आने वाली है। खैर बात की जाए हाउसफुल 5 की तो फिल्म के करीबी सूत्र के हिसाब से यह इस फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म होगी। अक्षय ने इंस्टा पर हाउसफुल का पोस्टर शेयर किया तो फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

