उत्तर प्रदेश में सियासी पारा लगातार हाई होता जा रहा हैं,जैसे जैसे 2024 लोकसभा चुनाव पास आ रहा हैं वैसे वैसे लगता हैं की मानो विपक्ष अपना आपा खोता जा रहा हैं दरअसल हाल ही में खत्म हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत के बाद मानो विपक्ष रूठी हुई दोस्त की तरह बर्ताव कर रहा है।
अब चाहे चुनावी माहौल हो या न हो विपक्ष मानो हमेशा भाजपा पर निशाना साधने के लिए एक मौका नहीं छोड़ता और तो और हमेशा अपने बेलगाम घोड़ों पर सवार रहता हैं जिसके चलते भाजपा पर ताबड़तोड़ ज़ुबानी हमले करने में कहीं चूकता नहीं है। आए दिन विपक्ष भाजपा पर हल्ला बोलता रहता हैं और अपनी हरकतों से कभी बाज़ नहीं आता,आईए जानते हैं क्या आखिर माझरा हैं क्या?
दरअसल यूपी में प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने उत्तर प्रदेश में मिशन 2024 की तैयारी तेज कर दी इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्रियों से लेकर स्थानीय पदाधिकारियों तक को मिशन सफल करने की जिम्मेदारी भी सौंप दी गयी हैं ,बीजेपी फिलहाल पूरे एक्शन मोड में हैं लोकसभा चुनाव के लिए और पूरी कोशिश कर रही हैं की आने वाले लोकसभा चुनाव में यूपी में 80 में से 80 सीटों पर जीत हासिल करने की,जिसके चलते बीजेपी ने टीम 21 का मेगा प्लान भी बना लिया हैं तो वंही 21 कलस्टर की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री और स्थानीय पदाधिकारी संभालेंगे साथ ही हर लोकसभा क्लस्टर में 3 सदस्यीय टीम बनाई गई है जिसमे पहला सदस्य केंद्रीय मंत्री, राज्यों की सरकार में मंत्री, पूर्व सीएम या पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जैसे कद के नेता को बनाया गया है।
आपको बता दें की बीजेपी 30 मई से 30 जून तक पार्टी का महा जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही हैं जिसके चलते पहले चरण में क्लस्टर के सदस्य अभियान को अमलीजामा पहनाने में जुटेंगे साथ ही बीजेपी का फोकस खराब प्रदर्शन वाली सीटों पर रहेगा इतना ही नहीं नाराज मतदाताओं वाले बूथ को भी चिह्नित करने की कोशिश की जाएगी तो वंही पार्टी का लक्ष्य हर सीट पर नया वोट बैंक तैयार करने का है ताकि खिसके हुए वोटों की भरपाई हो सके।
अब एक तरफ भाजपा जहां अपनी तैयारी की गांठ बाँध लगातार आगे बढ़ती जा रही तो वहीं सपा को भाजपा की इस तैयारी से मानो मिर्ची लग रही हो और बजाय लोकसभा चुनाव की तैयारी करने के अखिलेश यादव अभी भी भाजपा को ज़ुबानी हमलों से तोड़ने में लगे हैं।
दरअसल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा निशाना साधा है आपको बता दें की भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान पर निशाना साधते हुए और बौखलाते हुए अखिलेश ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के सांसदों और विधायकों ने अगर काम किया होता तो भाजपा को अपने महा जनसम्पर्क अभियान के लिए बाहर से मंत्रियों को न बुलाना पड़ता इस दौरान अखिलेश ने आगे कहा की भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी इसीलिए निराश व निष्क्रिय हैं और इतना ही नहीं ये महा जनसम्पर्क अभियान बता रहा है कि भाजपा का गाँव-गरीब से सम्पर्क टूट चुका है।
दरअसल, आज सीएम योगी मैनपुरी में पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से वह भाजपा के महा जनसम्पर्क अभियान का जिले में शुभारंभ भी किया बता दें की इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के 11 मंत्रियों को बुलाया गया तो वहीं यूपी सरकार के भी 6 मंत्री भी मैनपुरी पहुंचें अब क्योंकि मैनपुरी सपा संस्थापक मुलायम सिंह का संसदीय क्षेत्र रहा है तो अपने ही गढ़ में बीजेपी की सेंधमारी को देखते हुए अखिलेश यादव मानो बौखला गए और ट्वीट करते हुए भाजपा को फिर से आड़े हाथों ले लिया।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी के साथ मैनपुरी में आज स्व. माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 26, 2023
इस अवसर पर ₹238.30 करोड़ निवेश की 23 औद्योगिक परियोजनाओं और ₹173.19 करोड़ की 40 विकास परियोजनाओं का लोर्कापण/शिलान्यास भी हुआ। pic.twitter.com/hXpI2BULGm
सपा प्रमुख की ऐसे प्रतिक्रिया देखते हुए तो लग रहा हैं मानो सपा अपने गढ़ में बीजेपी के आने से खुश तो बिलकुल नहीं हैं तो ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा की क्या सपा यूँही भाजपा को ताने मार कर और ज़ुबानी हमले करके लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर पायेगी।

