द केरल स्टोरी फिल्म शुरू से ही काफी विवादों में रही हैं जिस पर तरह-तरह की राजनीति भी हो रही इतना ही नहीं फिल्म पर सियासी घमासान तेज़ हैं,और इसी सियासी घमासान के बीच आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मिलकर द केरल स्टोरी देखी |
योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्रियो के साथ देखी द केरल स्टोरी
आपको बता दें की लखनऊ के लोकभवन में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी थी जिसमें सीएम योगी के साथ सभी कैबिनेट मंत्री, बीजेपी विधायक और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और तमाम पदाधिकारी मौजूद थे आपको बता दें की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की स्क्रीनिंग 12 मई आज सुबह 11.30 बजे रखी गई थी. इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी से जुड़ी महिला कार्यकर्ता भी पहुंची हुई थी इतना ही नहीं फिल्म द केरल स्टोरी को पहले ही यूपी में टैक्स फ्री कर दिया गया हैं |
सीएम योगी ने ट्वीट किया
फिल्म को देखने के बाद सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा की आज अपने मंत्रिमंडल के माननीय मंत्रियों के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म द केरल स्टोरी देखी इतना ही नहीं सीएम योगी ने लिखा की इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों का हार्दिक अभिनन्दन और शुभकामनाएं तो दूसरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की मैं बहुत खुश हूँ की फिल्म द केरल स्टोरी को लोकभवन में पूरे कैबिनेट के साथ देखने का मौका मिला केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा की हम पश्चिम बंगाल में फिल्म से बैन हटाने की मांग करते हैं और अंत में बताया की आने वाले समय में पश्चिम बंगाल का भी सच सामने आएगा |
अखिलेश यादव ने तंज कसा
दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फिल्म द केरल स्टोरी देखने के बाद ही अखिलेश यादव ने बिना नाम लेते हुए सीएम योगी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया.अखिलेश ने ट्वीट करते हुए कहा, “पिक्चर आगे नहीं पीछे बैठकर देखी जाती है। माननीय उप्र की कहानी पर ध्यान दें तो शायद प्रदेश का कुछ उद्धार हो जाए.”|

