Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पास अपना मकान बनाने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा घोषित आवासीय भूखंड योजना (प्लॉट वाली योजना) में आवेदन करने की तारीख को बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार, 1 सितंबर को इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख थी, लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इस योजना में आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख को अब 4 सितंबर 2023 तक बढ़ा दिया है।
4 सितंबर तक बढ़ी योजना की अंतिम तारीख
आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण (YEIDA) ने आवासीय भूखंड की जो योजना लॉंच की थी, उसमें लोग जमकर आवेदन कर रहे हैं। इस योजना के तहत 1 सितंबर को रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख थी। लेकिन योजना के अच्छा रिसपांस मिलता देख, यमुना प्राधिकरण ने इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की तारीख को बढ़ाकर 4 सितंबर कर दिया है।
यह भी पढ़ें : नोएडा में दो लोगों की हुई संदिग्ध मौत, एक 18 साल का नौजवान, दूसरा 57 साल का वृद्ध
YEIDA के सीईओ ने दी जानकारी
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि योजना में रजिस्ट्रेशन के दौरान वेबसाइट में आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए अब आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि योजना के तहत ड्रॉ की तारीख 10 अक्टूबर 2023 ही रहेगी।
यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में युवक ने की खुदकुशी, मानसिक रूप से परेशान था युवक
YEIDA को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ
प्रॉपर्टी के जानकारों का कहना है कि प्लॉटों की स्कीम से यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। प्राधिकरण के अफसरों ने अनुमान लगाया है कि स्कीम में घोषित किए गए 1184 भूखंडों का आवंटन हो जाने से प्राधिकरण को 800 करोड़ रुपये तक का लाभ मिल सकता है। मात्र रजिस्ट्रेशन राशि से ही अब तक YEIDA को 7 करोड़ रुपये मिल गए हैं। आपको बता दें कि इस योजना के तहत 1184 प्लाटों का आवंटन ड्रॉ द्वारा किया जाएगा।

