जंतर मंतर पर चल रहे विवाद अब तक थमा नहीं है। कोर्ट के आदेश के बाद से ही बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। उनके खिलाफ दिल्ली में स्थित कनॉट प्लेस में सेक्सुअल हैरेसमेंट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। इस बीच ज्न महिलाओं ने उन पर आरोप लगाएं है। उस आरोपों की लिस्ट सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के द्वारा महिला पहलवानो ने जो FIR दर्ज कराई उसकी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला पहलवानों में से दो ने बताया कि उन्हें गलत तरीके से छुआ जाता था। इसपर कहा जा रहा है कि अपने उपर लगे आरोपों को पहले से ही बृजभूषण सिंह साफ करते आ रहे है। इसपर उनका कहना है कि कोर्ट और पुलिस पर उन्हे पूरा विश्वास है। लेकिन उनका आरोप है कि इस सबके पीछे एक बिजनेसमैन का हाथ है।
जानकारी के लिए बता दें कि महिला पहलवानों ने एफआईआर में बताया कि जब भी सांस लेने के तरीके के बारे में बृजभूषण उन्हें बताते थे तो गलत तरीके से जांघ, पेट और छाती को छूते थे। वह हमेशा ऐसा करने के लिए सांस लेने के तरीके के बारे में जानकारी देने का बहाना बनाते थे। FIR रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि 2016 में टूर्नामेंट के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने एक रेस्तरां में उसकी छाती और पेट को गलत तरीके से छुआ था। इससे वह काफी डर गई और रातभर सो नहीं सकी। एक अन्य महीला का उनपर आरोप है कि 2018 में एक बार उन्होंने उसे इतनी जोर से गले लगाया कि वह उसकी छाती के बहुत करीब थे। अब इस मामले में पुलिस जांच में जुट चुकी है।

