देश के पहलवानों का बृजभूषण के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है। अब प्रदर्शन की आगे की रूपरेखा तैयार करने के लिए हरियाणा में रविवार (21 मई) को सभी खापों की महापंचायत होने वाली है। इन सबके बीच महिला पहलवान विनेश फोगाट ने एक चेतावनी भी जारी कर दी है, उन्होंने कहा कि महापंचायत में बड़ा फैसला लिया जा सकता है, जो देश के लिए अच्छा नहीं होगा।
विनेश ने जारी की चेतावनी
विनेश ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारे बड़े बुजुर्ग ने कोई फैसला लिया तो देश के हित में नहीं होगा जैसे किसानों ने 13 महीने तक धरना प्रदर्शन किया था अगर हम लंबे समय तक धरने पर बैठ गए तो देश को नुकसान होगा। धरने पर बैठे पहलवानों का कहना है कि जो मामला 1मिनट में हल हो सकता था वो 1 महीने में भी हल नहीं हो पा रहा।
पहलवानों ने दिल्ली पुलिस पर आईपीएल ना देखने का भी आरोप लगाया है। वहीं दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा 10 से 12 पहलवान आए थे जिसमें से 5 पहलवानों के पास टिकट था और बाकी पहलवानों के पास वैध टिकट नहीं थे तो बिना अनुमति के मैच देखने के लिए पुलिस ने उन्हें रोका था।

