दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन अब रोज़ नया मोड़ ले रहा हैं कभी पहलवान बृजभूषण शरण सिंह पर धाबा बोल रहे हैं तो कभी बृजभूषण शरण सिंह आये दिन पहलवानों को आइना दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं
आपको बता दें की पहलवानों के इस जारी धरने को 1 महीने से ज़्यादा हो गया और अगर देखा जाए तो पहलवानों की मांग भी पूरी हो गयी लेकिन फिर भी पहलवान धरना बंद करने का नाम नहीं तक ले रहे हैं।
दरअसल धरने के शरुआत में पहलवानों की मांग थी की कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के चलते FIR हो और ठीक बिलकुल वैसा हो भी गया लेकिन अब पहलवानों ने पलटी मार ली जिसके चलते अब पहलवानों की मांग हैं की जब तक कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं होगी,तब तक पहलवान अपना धरना यूँही जारी रखेंगे।
वैसे तो ठीक देश की राजनीती की तरह यहां भी वही हाल हैं लेकिन अब तो पहलवान धमकी देने पर उतारू हो गए हैं,दरअसल हाल ही में पहलवानों ने बताया की अगर उनके हक़ में कार्यवाही नहीं की गयी तो उनके तरफ से ऐसा फैसला लिया जायेगा जो देश के लिए अच्छा नहीं होगा,दूसरी धमकी ये दी गयी की नए संसद भवन के उद्घाटन के समय भवन के बाहर ही पहलवान प्रदर्शन करेंगे,अब पहलवान अपनी ज़िद के आगे न साम देख रहे न दाम मानो की अब एक्शन पर उतारू हो चुके हैं।
तो वही बृजभूषण शरण सिंह भी चुप कहां बैठने वालों में से हैं ,दरअसल पॉक्सो कानून के तहत एक मामले का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बीते दिन पहलवानों पर ताबड़तोड़ ज़ुबानी हमले किया और आरोप भी लगाए,गुरूवार को हुई इस सभा में BJP सांसद ने पॉक्सो कानून और उसके प्रावधानों का विरोध करते हुए दावा किया कि इसका बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा है इतना ही नहीं इस कानून का बच्चों, बुजुर्गों एवं संतों के खिलाफ दुरूपयोग हो रहा है और अधिकारी तक इसके दुरुपयोग से अछूते नहीं हैं।
बृजभूषण सिंह ने आगे कहा की संतों की अगुवाई में हम सरकार को पॉक्सो बदलने के लिए मजबूर कर देंगे क्योंकि मेरे खिलाफ सभी आरोप बेबुनियाद हैं और इन पहलवानों के पास मेरे खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है।’’अंत में तो कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने यह तक कह डाला की पहलवान कांग्रेस की मदद से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं,और धरने की आड़ में राजनीती वाली प्रैक्टिस कर रहे हैं।
आपको बता दें की हाल ही में बृजभूषण सिंह ने अयोध्या में महारैली का एलान किया और साथ ही दावा भी किया की पांच जून को अयोध्या में प्रस्तावित जनचेतना रैली में 11 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे इतना ही नहीं इस रैली में साधु-संतों समेत उनके लाखों समर्थकों के जुटने का भी दावा कर रहे हैं
अब आपको बता दें की पटियाला हाई कोर्ट की तरफ से पहलवानों पर एक्शन भी हुआ हैं दरअसल बीते दिन पहलवानों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की गयी थी तो वंही अब पहलवानों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार की इतना ही नहीं पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से एक्शन टेकेन रिपोर्ट भी मांगी हैं साथ ही पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से 9 जून तक जांच पूरी कर रिपोर्ट दाखिल करने को भी कहा है बता दें की याचिकाकर्ता के वकील की तरफ पहलवानों पर सख्त सख्त एक्शन लेने की भी बात कही गयी हैं।

