आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां दुर्गा का ये स्वरूप सबसे विकराल और शक्तिशाली है। मां काली कालों के काल को काटती है, जब शुंभ, निशुंभ और रक्तबीज़ का आतंक बढ़ गया था तब माता ने उनका वध करने के लिए ये स्वरूप लिया था। मां कालरात्रि की उपासना तंत्र साधना के लिए महत्वपूर्ण मानी गई है।
नवरात्रि में मां कालरात्रि की उपासना से शत्रु और विरोधियों से मुक्ति मिलती है। देवी कालरात्रि जिस पर प्रसन्न हो जाएं बड़ी से बड़ी विपदा टल जाती है यहां तक कि शनि के अशुभ प्रभाव में भी कमी आती है। नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है।काल का नाश करने वाली मां कालरात्रि की पूजा मध्यरात्रि(निशिता काल मुहूर्त) में शुभफलदायी मानी गई है।
देवी कालरात्रि को कुमकुम का तिलक करें। लाल मौली, गुड़हल या रात रानी के पुष्प चढ़ाए. मां कालरात्रि को गुड़ का प्रसाद अति प्रिय है। ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं दुर्गति नाशिन्यै महामायायै स्वाहा।’ का यथाशक्ति जाप करें. अंत में कपूर की आरती करें फिर गुड़ के भोग का एक हिस्सा ब्राह्मणों और दूसरा परिवारजनों को बांट दें. कहते हैं इस विधि से मां कालरात्रि की बहुत प्रसन्न होती है और रोग, शोक, शत्रु, भय, और आकस्मिक घटनाओं से साधक की रक्षा करती हैं।

