दिल्ली में आज G-20 शिखर सम्मेलन का पहला दिन है विदेशी मेहमानों से आज भारत की जमीन गुलजार हो गई है आज भारत की शान शिखर पर पहुंच रही है। सबसे पहले पीएम मोदी ने जी-20 देशों के सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया इसके बाद पीएम मोदी ने संबोधन किया और सबका साथ का मंत्र दिया।
पीएम मोदी ने जी-20 में के पहले दिन संबोधन में कहीं ये बातें
पीएम मोदी ने संबोधन करते हुए कहा कोरोना के बाद विश्वास के अभाव का संकट आया है। युद्ध ने इस संकट को और गहरा कर दिया है। जब हम कोरोना को हरा सकते हैं तो आपसी चर्चा में विश्वास के संकट को भी दूर सकते हैं। ये हम सभी के साथ मिलकर चलने का समय है।
जी20 में अफ्रीकन यूनियन को मिली स्थायी सदस्यता
जी20 में अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता के लिए आमंत्रित किया पीएम ने कहा सबके साथ की भावना से ही भारत ने प्रस्ताव रखा था कि अफ्रीकन यूनियन को जी-20 में स्थायी सदस्यता दी जाए इस पर सबकी सहमति से , जी20 परिवार के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी यूनियन शामिल हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज जी20 शिखर सम्मेलन से इतर चार द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद है। पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और जापान, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ आमने-सामने बैठकरे बातचीत करेंगे। द्विपक्षीय बैठकें जी20 स्थल पर दोपहर के भोजन के बाद होंगी।

