World News : आलस्का एयरलाइंस (Alaska Airlines) के एक विमान इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी बताते हैं आपको इसके पीछे की वजह। फ्लाइट से आसमान का सफर करने में मजा आता है लेकिन क्या हो अगर वहीं मजा डर में तब्दील हो जाए अगर विमान की खिड़की उड़ जाए दरअसल आलस्का एयरलाइंस एक विमान के साथ ऐसा ही हुआ हजारों फीट की ऊंचाई पर विमान की एक खिड़की हवा से उड़ गई।
घटना की अधिक जानकारी में एयरलाइंस जुटी
हालांकि राहत की बात ये रही कि कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। विमान में 174 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। आलस्का ने कहा कि वह इस घटना की जांच कर रहा है। विमान कनाडा के ऑनटेरियो जा रहा था लेकिन खिड़की उड़ जाने से आपत लैंडिंग विमान की ओरेगॉन करानी पड़ी। विमान निर्माण कंपनी बोइंग एयरप्लेन्स ने बताया, “हमें अलास्का एयरलाइंस के फ्लाइट #AS1282 से संबंधित घटना के बारे में जानकारी है। हम अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए काम कर रहे हैं। बोइंग की एक तकनीकी टीम जांच में सहायक बनने के लिए तैयार है।
यात्रियों को कोई हताहत नहीं
बता दें जब विमान की खिड़की उड़ी तो विमान 16,000 फीट की ऊंचाई की उड़ान पर था। घटना की ज्यादा से ज्यादा जानकारियां जुटाई जा रही हैं कि हवा में इतनी ऊंचाई पर इतनी बड़ी घटना घटी कैसे?