World Cup 2023 IND vs PAK: आज वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) का सबसे हाई प्रोफइल मैच भारत-पाकिस्तान ( IND vs PAK) का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे मुकाबले के लिए टॉस होगा। बता दें कि वनडे विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ आज तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाई है। रोहित (Rohit Sharma) की पलटन आज भी यह रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें अपने पहले दोनों मुकाबले में जीत दर्ज की है। आज दोनों टीमें एक दूसरे को हराना चाहेगी और पॉइंट्स टेबल (Points Table) में टॉप चार में बने रहना चाहेगी।
भारत का पलड़ा भारी
बता दें कि इस हाई प्रोफाइल मैच में भारत का पलड़ा भारी लग रहा है। भारत अपने दोनों ही मैच बड़े अंतर से जीती है तो भारतीय टीम का मनोबल ऊँचा होगा। इसके अलावा पाकिस्तान के ऊपर एक मनोवैज्ञानिक दबाव भी होगा कि वह वनडे वर्ल्ड कप के मैचों में कभी भारत को नहीं हरा पाया है। अगर टूर्नामेंट के पहले मैच की बात करें तो कोहली (Virat Kohli) और राहुल (KL Rahul) के बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत मेन इन ब्लू ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी। इस बीच, पिछले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी शतक ठोक कर भारत को आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें : IND vs PAK : मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत, जानें क्यों मचा बवाल
गिल की वापसी
बता दें कि भारत के लिए अच्छी बात यह है कि इस मैच में शुभमन गिल खेल रहे हैं। गिल का अहमदाबाद में शानदार रिकॉर्ड भी रहा है। गिल डेंगू होने की वजह से शुरुआती के दो मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है और आज का मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले मुकाबले में तूफानी शतक ठोक कर पाकिस्तानी कैंप में खौफ पैदा कर दिया है। वह लय में नजर आ रहे है। विराट कोहली भी शानदार फॉर्म है। उन्होंने दोनों मैचों में लगातार 2 अर्धशतक भी जड़े है। केएल राहुल भी अच्छे टच में नजर आ रहे है।
रिज़वान से रहना होगा सतर्क
अगर गेंदबाजी की बात करें तो भारतीय गेंदबाज भी अभी तक अपनी भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे है। बुमराह, जडेजा, कुलदीप की जोड़ी अच्छे फॉर्म में है। टीम को जब विकेट की तलाश रही है, इन गेंदबाजों ने टीम के लिए विकेट निकाल कर दिए है। लेकिन वही अगर पाकिस्तान टीम की बात करें तो उनके कप्तान बाबर आजम अभी अपने फॉर्म से जूझ रहे है। हालांकि भारतीय टीम को रिज़वान से सतर्क रहना होगा क्योंकी रिज़वान पिछले कुछ मुकाबलों से ही नहीं बल्कि पिछले कई सीरीज से बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं।
बड़े बड़े सितारे भी पहुँच रहें अहमदाबाद
आज के महामुकाबले को लेकर बड़े बड़े सितारे भी अहमदाबाद पहुँच रहे है। मुकाबले की शुरुआत से पहले, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर,बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी अहमदाबाद पहुंचीं हैं। पत्रकरों से बात करते हुए, पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वह मेन इन ब्लू का सपोर्ट करने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे हैं और उन्होंने उम्मीद जताई है कि रोहित शर्मा की टीम को वह परिणाम मिलेगा जो वे चाहते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत:
रोहित शर्मा(कप्तान), शुभमन गिल/ईशान किशन, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन/मोहम्मद शमी
पाकिस्तान:
अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह आफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ

