Parliament Special Session : संसद के विशेष सत्र के एजेंडे का पूरे देश में ही अनुमान लगाया जा रहा था, बीते दिनों स्थिति कुछ स्पष्ट हुई। पहले ले ही इस बात का कयास लगाया जा रहा था कि सरकार महिला आरक्षण बिल पेश कर सकती है और आज संसद में जैसे ही महिला आरक्षण विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह “लिंग और सामाजिक न्याय का संतुलन” होना चाहिए। इसमें पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासी महिलाओं के लिए आरक्षण प्रतिशत स्पष्ट होना चाहिए।
मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने 2010 में महिला कोटा विधेयक का कड़ा विरोध किया था जब इसे राज्यसभा में पेश किया गया था। संसद में अपने संबोधन के दौरान यादव ने कहा था, ”यदि महिला आरक्षण विधेयक वर्तमान प्रारूप में पारित हो गया, तो यह युवाओं को संसद में सीटी बजाने के लिए उकसाएगा।”
यह भी पढ़ें : Manipur Violence : 48 घंटे के बंद ने आम जन-जीवन को किया प्रभावित
इस बीच, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती, जिन्होंने यूपीए शासन के दौरान महिला आरक्षण विधेयक का भी विरोध किया था। वहीं मायावती ने अब संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने का स्वागत किया और इसके लिए व्यापक समर्थन करने का भी आग्रह किया। मीडिया को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा बसपा के साथ-साथ ज्यादातर पार्टियां महिला आरक्षण बिल के पक्ष में अपना वोट देंगी, हमें उम्मीद है कि चर्चा के बाद इस बार यह बिल पास हो जाएगा क्योंकि यह काफी समय से लंबित है।
यह भी पढ़ें : J&K : अनंतनाग में सेना का ऑपरेशन हुआ खत्म, लश्कर कमांडर की बॉडी बरामद
इससे पहले बीएसपी ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी की जगह 50 फीसदी आरक्षण की मांग की थी. बसपा सुप्रीमो ने कहा, ”मुझे उम्मीद है कि सरकार इस बारे में सोचेगी।” मायावती ने कोटे में महिलाओं के लिए अलग कोटा की भी मांग की. उन्होंने कहा, “साथ ही, महिला आरक्षण में ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए अलग कोटा सुनिश्चित किया जाना चाहिए।”

