IND VS AUS: एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने और ट्रॉफी जीतने के बाद अब भारतीय टीम कंगारू टीम से भिड़ेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से 3 एकदिवसीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी। बता दें कि इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा।
रोहित, विराट और पंड्या को आराम
विश्व कप से पहले यह सीरीज काफी अहम माना जा रहा है। सीरीज के पहले दो मैच में भारत के दिग्गज खिलाडी रोहित, विराट और पंड्या को आराम दिया गया है। नियमित कप्तान रोहित के अनुपस्थिति में KL Rahul कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
गौरतलब है कि रोहित, विराट और पंड्या के गैरमौजूदगी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। मोहाली में भारतीय टीम का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वैसे भी बहुत ख़राब रहा है। भारतीय टीम आज तक ऑस्ट्रेलिया को एकदिवसीय फॉर्मेट में नहीं हरा पाई है। मोहाली में हर बार भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का ही सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें: एशिया कप में धमाल मचाने वाले मो. सिराज ने ICC Ranking में लगाई जबरदस्त छलांग
ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी
आंकड़ों की बात करें तो भारतीय टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 146 मुकाबले हुए है। जिसमें भारतीय टीम को केवल 54 मुकाबलों में ही सफलता मिली है। तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 82 मुकाबलों में कामयाब रही है।
इसके अलावा अगर भारतीय धरती पर खेले गए मुकाबलों की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 67 मैच खेले गए हैं। कंगारू टीम ने भारतीय सरजमीं पर भारतीय टीम को 32 बार हराया है। जबकि भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया को 30 बार शिकस्त देने में कामयाब रही है।

