उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आतंक का दूसरा नाम बन चुका माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद खुलासों का दौर शुरू हो गया है। हर रोज एक नई कहानी निकलकर सामने आ रही है। हर रोज नए – नय दावें किए जा रहे है। अब कथित तौर पर अतीक की पत्नी शाइस्ता की एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि शाइस्ता ने यह चिट्ठी सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लिखी है। जिसमे वह यह दावा कर रही है कि उसके पति अतीक अहमद और देवर अशरफ की जान को खतरा है।
पुलिस कस्टडी में हत्या की साज़िस रची गई
शाइस्ता ने चिट्ठी में बड़ा दवा करते हुए यह भी लिखा था कि उसके पति और देवर को पुलिस कस्टडी में हत्या की साज़िश रची गई है। इसके अलावा शाइस्ता ने लिखा था कि पुलिस के बड़े-बड़े अफसर इस साज़िश में शामिल हैं। वो रिमांड के बहाने जेल से अतीक अहमद और अशरफ को बहार निकलवाएंगे और फिर उनका मर्डर करा देंगे।

गौरतलब है कि शाइस्ता ने इस चिट्ठी में उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के एक कैबिनेट मंत्री पर भी हत्या का आरोप लगाया है। हालाँकि शाइस्ता ने उस मंत्री का नामा उजागर नहीं किया है लेकिन पुलिस के दो बड़े अफसरों का नाम जरूर लिया है। बता दें कि शाइस्ता की यह चिट्ठी उमेश पाल हत्याकांड के बाद की बताई जा रही है। चिट्ठी पर अंकित तारीख के अनुसार शाइस्ता की यह चिट्ठी 27 फरवरी को लिखी गई है।

शाइस्ता ने इस चिठ्ठी के माध्यम से अतीक-अशरफ की हत्या की आशंका जताते हुए उसे जेल से नहीं निकालने की मुख्यमंत्री योगी से गुहार लगई थी। उसने सीएम योगी से दोनों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई करने की मांग की थी। इसके अलावा फरार चल रही शाइस्ता परवीन ने मुख्यमंत्री योगी से अपने नाबालिक बेटे अहज़म और आबान को रिहा करने की मांग की है, जो अभी बाल सुधार गृह में हैं।

