हाल ही में बिहार के पटना में बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कुमार शास्त्री के कथा आयोजन से बिहार में सियासी हलचल काफी तेज़ हो गयी हैं,कई राजनितिक नेताओं से बाबा बागेश्वर का जमकर विरोध किया,लेकिन उससे ज़्यादा बाबा के चाहने वालों ने बाबा का भव्य स्वागत किया,आपको बता दें की बिहार में यह कार्यक्रम 13 मई से 17 मई तक हुआ,इस कार्यक्रम के दौरान हर रोज़ लोगो की उमड़ी भीड़ को देखते हुए धीरेन्द्र शास्त्री ने यह तक कह डाला की उन्हें अखंड भारत का सपना सच होते दिख रहा हैं,जिसके बाद से तो मानो बिहार की हलचल काफी तेज़ हो गयी |
आपको बता दें की यह हलचल बिहार से लेकर अब उत्तर प्रदेश पहुंच गयी हैं,समाजवादी पार्टी की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया भी आयी हैं जिसके बाद राज्य में सियासी बयानबाजी तेज हुई तो फिर अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने धीरेंद्र शास्त्री का बचाव किया,बता दें की धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर जमकर जुबानी जंग जारी है|
क्या कहा महंत ने
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा की एक बाबा से इतनी तकलीफ आपको क्यों हैं जिस प्रकार से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रामकथा के माध्यम से, भ्रमण कथा के माध्यम से, कृष्णकथा के माध्यम से और सनातन कथा के माध्यम से हिंदुओं को जागरूक करते हैं. इससे बिहार के नेताओं को तकलीफ क्यों हो रही है.और अब तो उत्तर प्रदेश के नेताओं को भी दिक्कत होने लगी हैं,इतना ही नहीं सपा के नेताओं का बयान खराब हैं और अगर सारे संत मेरे जैसे जाग जायेंगे तो इन राजनीतिक लोगों की लुटिया डूब जाएगी|
सपा का धीरेन्द्र शास्त्री पर आरोप
दरअसल हाल ही में यूपी में सपा ने धीरेन्द्र शास्त्री का विरोध किया था सपा ने धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर एलान किया की अगर बाबा यूपी में हिंदू राष्ट्र का एजेंडा लेकर आए तो उनका विरोध किया जाएगा.सपा के प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने कहा, “सपा इस देश और प्रदेश का जो समाजिक और राजनीतिक ताना बाना है अगर इसको कोई बिगाड़ता है तो उसके खिलाफ बोलेगी. साथ ही सपा उसके खिलाफ खड़ी होगी.”
इतना ही नहीं सपा के प्रवक्ता ने कहा की धर्म विशेष के खिलाफ धोरेन्द्र शास्त्री अफवाह फैला रहे हैं साथ ही बताया की ये हाल तब हैं जब धीरेन्द्र शास्त्री के रिश्तेदार उसी धर्म के लोग हैं. क्या धीरेंद्र शास्त्री के रिश्तेदार मुस्लिम नहीं हैं? इसी के साथ या तो बाबा बीजेपी की अजेंडा पर काम कर रही हैं और अपने भक्तों के साथ धोखा कर रहे हैं |

