कहते हैं कि प्रेम किसी बंधन का मौहताज नहीं होता, बदलते आधुनिकता के दौर में सच्चे प्यार की कहानियों में काफी तेजी से गिरावट आती दिखाई दे रही है लेकिन इस वीडियो में ऐसे प्रेम की दांस्तान बताएंगे जिसे सुनकर आपकी आंखें जरूर नम हो जाएंगी और आप को ये भी भरोसा हो जाएगा कि दुनिया में अभी भी सच्चा प्यार करने वाले लोग मौजूद है।
दरअसल ये मामला अमेठी का है जहां आरिफ नाम के लड़के को एक बेजुवान जानवर सारस से प्रेम हो गया था.., ये प्यार इतना परवान चढ़ा कि सारस आसिफ के घर का सदस्य बन गया और आप अब सोंच रहे होंगे कि आखिर इसमें नया क्या है आपको बता दें कि इसमें नया ये है कि सारस और आसिफ की आज यूपी सरकार ने चूर चूर कर दिया….आसिफ के घर पहुंची वन विभाग की टीम सारस को अपने साथ लिए गए हैं।
जामो ब्लाक के जोधनपुर मडंका गांव के रहने वाले आरिफ के साथ उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस दोस्त बनकर रहता था और करीब एक माह पूर्व सारस और आरिफ की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए चर्चा में आई थी। जिसके बाद खुद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरिफ के घर पहुंचकर उनके दोस्ती की मिसाल को सराहा था और आरिफ की तारीफ की थी, लेकिन अब ये दोस्ती टूट गई है। अमेठी वन विभाग की टीम और समसपुर पक्षी विहार रायबरेली की टीम की मौजूदगी में सारस को सुरक्षात्मक उपाय के साथ उसके प्राकृतिक वास स्थल के लिए छोड़ दिया गया।
वन विभाग की टीम उप्र के राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करनेवाले से दूर ले गयी, देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलानेवालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है। pic.twitter.com/S52HgEjWnV
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 21, 2023
इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए तंज कसा है उन्होंने कहा कि “वन विभाग की टीम उप्र के राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करनेवाले से दूर ले गई, देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलाने वालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।”

