अतीक और अशरफ को मौत की नींद सुलाने वाले तीनों आरोपी लवलेश तिवारी, सनी, और अरूण मौर्य से पुलिस ने पूछताछ की तो ये बात सामने आई है कि हत्यारों ने हत्याकांड को अंजाम देने से 48 घंटे पहले ही होटल में डेरा जमा लिया था। इस सनसनीखेज हत्या के बाद योगी सरकार पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। जिसके बाद योगी सरकार ने हत्याकांड के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं, पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसी बीच एक बड़ा खुलासा भी हुआ है और यह बात सामने आई है कि अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले आरोपी प्रयागाराज से बाहर के रहने वाले हैं।
आपको बता दें अतीक और अशरफ पर गोली चलाने वाले तीनों आरोपियोयं का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। जिसके बाद अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आरोपियों पर पहले कहां-कहां और किस तरह तर के मामले दर्ज है। बता दें की पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वो बड़ा माफिया बनना चाहते थे इसलिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पुलिस से कहा कि कब तक छोटे मोटे शूटर रहेंगे, बड़ा माफिया बनना है इसलिए इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस अभी पूरी तरह से इनके बयानों पर भरोसा नहीं कर रही हैं क्योंकि तीनों के बयानों में एक अलग तरह का विरोध दिखाई पड़ता है।
वहीं सूत्रों के मुताबिक अब तक की पूछताछ में पता चला है कि अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले लवलेश, तिवारी बांदा का रहने वाला है। जबकी अरुण मौर्या हमीरपुर का रहना वाला है। वहीं तीसरा आरोपी सनी कासगंज जनपद का रहना वाला है। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना यही पता बताया जिसके बाद अब पुलिस इनके बयानों को वेरीफाई कर रही है। अब तक की जांच से एक बात तो साफ हो गई है कि तीनों आरोपी अतीक और अशरफ की हत्या करने के मकसद से ही प्रयागराज आए थे।
तीनों आरोपियों के परिजनों का भी बयान सामने जिसमें मीरपुर के रहने वाले दूसरे कातिल सनी सिंह के भाई पिंटू सिंह ने बताया, ‘यह कुछ नहीं करता था और इसके ऊपर पहले से भी मामले दर्ज़ हैं। हम लोग 3 भाई थे जिसमें से एक की मृत्यु हो गई। यह ऐसे ही घूमता-फिरता रहता था और फालतू के काम करता रहता था। हम उससे अलग रहते हैं और बचपन में ही भाग गया था।
वहीं सूत्रों के हवाले से ये भी जानकारी मिल रही है कि अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की तरफ से इस हत्या की एफआईआर दर्ज करवाई जा सकती है। जैनब फातिमा पति अशरफ और जेठ अतीक अहमद की पुलिस कस्टडी में हत्या का केस दर्ज करवा सकती है।
आपको बता दें कि हमलवारों ने अतीक और अशरफ की हत्या करने के बाद तीनों ही हमलावरों ने जोर-जोर से सरेंडर सरेंडर चिल्लाना शूरू कर दिया और तत्काल घटना स्थल पर ही सरेंडर कर दिया था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार किया। मौके से तीन बंदूक कारतूस मिले हैं, आरोपियों के पास से एक कैमरा, एक माइक आईडी भी बरामद हुई है। घटना के बाद से यूपी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है वहीं पुलिस पूरी कोशिश कर रही है कि किसी भी तरह से माहौल न बिगड़ने दिया जाए।
ये हत्याकांड अतीक के बेटे असद को दफनाए जाने के करीब 12 घंटे के आसपास हुआ है। वहीं अब ये भी ये भी खबरें आ रही हैं कि अतीक की पत्नी शाइस्ती भी जल्द सरेंडर कर सकती है। अतीक और अशरफ को पुलिस और मीडिया के सामने जिस तरह गोलियों से भून दिया गया उसके बाद अब यूपी की कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

