आईपीएल 2023 के सीजन की शुरुआत होने में सिर्फ एक दिन बाकी है. 16वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच 31 मार्च को होगा. दोनों टीमों के दरमियान यह मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सीजन के पहले ही मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. एमएस धोनी की टीम सीएसके पिछले साल के प्रदर्शन को भूल कर मैदान में उतरेगी….. वहीं, हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस की टीम अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी. आइए आपको सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले मैच की संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन के बारे में बताते हैं..
कैसी रहेगी पिच
अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है. लेकिन जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर कारगर साबित होने लगते हैं. यहां की पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन रहा है. आंकड़े गवाही हैं कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम मैच जीतने में ज्यादा सफल रही है. इसलिए टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने वाली टीम फायदे में रहेगी.
किस तरह के मैच होने के आसार है
वैसे कहा जाता है कि क्रिकेट मैच में जब तक आखिरी गेंद न फेंक दी जाए तब तक भविष्यवाणी करने से बचना चाहिए. सीएसके और गुजरात के बीच खेले जाने वाले मैच को कोई भी जीत सकता है. लेकिन आंकड़ों की बात की जाए तो इस मैच में हार्दिक पंड्या की टीम सीएसके पर भारी पड़ सकती है. गुजरात टाइटंस की टीम काफी बैलेंस्ड है. उनके पास कई उपयोगी ऑलराउंडर हैं… गुजरात टाइटंस को अपने घर में खेलने का भी फायदा मिलेगा. कुल मिलाकर पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के जीतने के ज्यादा चांस हैं…

