बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर आगामी पांच जून को अयोध्या के रामकथा पार्क में एक रैली कर शक्ति प्रदर्शन करेंगे.आपको बता दें की हाल ही में बृजभूषण शरण के खिलाफ महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे इतना ही नहीं इन आरोपों और बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी के खिलाफ महिला पहलवानों का जंतर मंतर पर धरना भी लगातार जारी हैं |
क्या बताया संजीव कुमार ने
आपको बता दें की बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि संजीव कुमार ने बीते दिन बताया इस महारैली में देश भर के बुद्धिजीवियों से इस बात पर चर्चा होगी कि गंभीर अपराध के मामलों में कानून के प्रावधानों का दुरूपयोग करने वालों से कैसे निपटा जाए.’ तो वंही दूसरी और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक संदेश में कहा गया है कि अयोध्या में एक ‘जन चेतना महारैली’ आयोजित की जा रही हैं और इस महारैली में देशभर से संतों, महंतों, राजनीतिक लोगों, सामाजिक संगठनों और कानून के जानकारों को आमंत्रित किया गया है|
किन लोगों को किया आमंत्रित
दरअसल संजीव कुमार ने बिना किसी का नाम लिए बिना ही कि जो लोग दबाव की राजनीति कर रहे हैं और कानून की खामियों का दुरुपयोग कर उनके चरित्र का हनन कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए ताकि कोई भी कानून का ‘उपकरण’ के रूप में इस्तेमाल ना कर सके.संजीव कुमार ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के साथ-साथ बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों से भी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है इतना ही नहीं इस रैली में 11 लाख लोगों को एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया हैं |

