शराब घोटाले मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं दरअसल सिसोदिया के फैसले पर आज सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सुनवाई हुई थी जिस पर मनीष सिसोदिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी और पीएम मोदी पर निशाना साधा |
क्या कहा सिसोदिया ने
आपको बता दें की सिसोदिया ने सुप्रीम के फैसले पर राउज एवेन्यू में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए, पीएम मोदी पर संविधान का पालन ना करने का आरोप लगाया तो वंही राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 2 जून तक बढ़ा दी.इसी के साथ राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट को भी अगली तारीख पर विचार के लिए रखा है आपको बता दें की कोर्ट ने अमदनदीप ढल की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी गयी है. शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को विशेष सीबीआई न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष पेश किया गया था और इसी दौरान सिसोदिया को उनके वकील इरशाद खान के साथ बैठक करने की अनुमति दी गई थी |
डिफॉल्ट जमानत का है सबको अधिकार
आपको बता दें की दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने सुनवाई के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दिया और कहा कि पीएम मोदी ने संविधान का अपमान किया है बजाय इसके पीएम मोदी को संविधान का पालन करना चाहिए. सुनवाई में विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने न्यायिक हिरासत का विस्तार करते हुए सीबीआई को 25 अप्रैल, 2023 को दायर पूरक चार्जशीट की एक ई-कॉपी की आपूर्ति करने का भी निर्देश दिया. साथ ही मनीष सिसोदिया की ओर से पेश अधिवक्ता ऋषिकेश ने तर्क दिया था कि अधूरी चार्जशीट / अधूरी जांच के आधार पर, हमें SC के आदेश के अनुसार डिफॉल्ट जमानत का अधिकार है|

