Parineeti on Chamkila: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Chamkila से परिणीति चोपड़ा ने खूब तारीफें बटोरी है। दर्शक और आलोचक जम कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म पंजाब के लोक गायक अमरजीत सिंह चमकीला के जीवन पर बनी है। निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। परिणीति ने Chamkila की पत्नी अमरजोत का किरदार निभाया है। उन्होंने अमरजोत के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है कि उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
चमकीला करने से मना किया था
परिणीति ने एक इंटरव्यू में कहा कि, लोगों ने उन्हें Chamkila न करने की सलाह दी थी। कई लोगों ने कहा कि इससे करियर खत्म हो जाएगा। लेकिन इम्तियाज की फिल्म में होना ही अपने आप में बड़ी बात है। परिणीति ने कहा कि, उन्हें विद्या बालन को देख कर प्रेरणा मिलती है।
इस वजह से हो रही हैं ट्रोल
उन्होंने यह स्वीकार किया कि, इम्तियाज ने उन्हें 16-20 किलो वजन बढ़ाने को कहा था। लोग उन्हें प्रेगनेंट समझ रहे थे। उन्होंने शादी भी बढ़े हुए वजन के साथ ही किया था। इसलिए शादी की फोटो देख कर नोस्टेलजिया होता है। किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इम्तियाज ने कहा था कि मेकअप के बिना शूट करना होगा और गंदा दिखना होगा। लोग उन्हें इसी बात को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि ‘इस तरह किसी का मजाक उड़ाना सही नहीं है। उन्हें भी सम्मान दें और अपने बारे में भी अच्छा महसूस करें।’ वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा है, ‘प्लीज अपने बढ़ते वजन के लिए दूसरों को घसीटना बंद करें।’
ये भी पढ़ें: बनराकस चल रहा चाल, तो कुर्सी बचाने को धरना पर उतर आए प्रधान जी
चमकीला के लिए 2 करोड़ ली फीस
Chamkila में परिणीति ने दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 8 अप्रैल 2024 को रिलीज हुई है। इसके लिए परिणीति ने 2 करोड़ रूपये लिए थे। वहीं, दिलजीत दोसांझ ने 4 करोड़ रूपये लिए थे।