WFI के चीफ और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह विवादों से घिरे हुए हैं। देश के नामी पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट , बजरंग पूनिया और तमाम पहलवानों ने शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है लेकिन WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह इन आरोपों को लगातार नकारते हुए आएं हैं। जहां पहलवानों को आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और वहीं कपिल देव, अभिनव बिंद्रा और हाल ही में नीरज चोपड़ा जैसे बड़े खिलाड़ी भी पहलवानों के समर्थन में हैं तो दूसरी ओर शरण सिंह ने मीडिया से बातचीत की तो उन्होनें अखिलेस यादव की तारीफ की।
WFI के चीफ और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं उन्हें बचपन से जानता हूं, मैं उनसे बड़ा हूं, हालांकि हमारे बीच राजनीतिक मतभेद है लेकिन अखिलेश सच्चाई जानते हैं उन्होंने कहा, अगर यूपी में 10 हजार पहलवान हैं, इनमें से 8000 पहलवान यादव समुदाय के हैं और समाजवादी परिवार के हैं. इसलिए वे सच्चाई जानते हैं।
बृजभूषण सिंह WFI चीफ के पद से इस्तीफा न देने की बात कर रहे हैं, उन्होंने कहा, अगर मेरे इस्तीफे से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को शांति मिलेगी और वे घर चले जाएंगे तो मैं इस्तीफा सौंपने को तैयार हूं। धरने पर बैठे पहलवानों को लेकर शरण सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए ये भी कहा कि ये जो लड़ाई है पहलवानों की इनके हाथ से निकल गई है और इसमें राजनीति के लोंगो का प्रवेश हो चुका है और इसके लक्षण मुझे पहले से दिखाई दे रहे थे।
बृजभूषण सिंह ने बजरंग पूनिया पर भी आरोप लगाया कि उन्होनें एक लड़की सी बात की और उससे कहा कि किसी भी तरीके से और किसी भी कीमत पर कोई लड़की उपलब्ध कराओ।
बजरंग पूनिया का एक पुराना वीडियो भी वायरल हुआ हो जिसमें वो बृजभूषण सिंह की तारीफ करते हुए नजर आए लेकिन आज हालात इसके बिल्कुल विपरीत हो गए हैं। सूत्रों के हवाले से ये भी सवाल उठ रहें कि ज लड़कियों के साथ उत्पीड़न हो रहा था तब ये पहलवान कहां थे और वो लड़कियां कहां है जिनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है, सामने क्यों नहीं आ पा रहीं हैं। इस मामले को लेकर सवाल कईं है लेकिन जवाबों का अभी कुछ नहीं पता मामला काफी पेचिदा होता जा रहा है।
बृजभूषण शरण सिंह ने सवाल खड़ा किया है कि पहलवानों ने पहले कहा था कि 100 लड़कियों का यौन शोषण हुआ उसके बाद कहा कि 1000 लड़कियों का यौन शोषण हुआ उनके इस धरने में उनकी आवाज़ नहीं है ये आवाज़ बनाई हुई और सिखाई हुई है।
मामला इतना तूल पकड़ता जा रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह के इन सारी बातों का पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह साफ झूठ बोल रहा है और अपने गुनाहों को छुपाने के लिए खुद को डिफेंड कर रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली 7 खिलाड़ियों को सुरक्षा दे दी है।

