मौसम तेजी से अपने रंग बदल रहा है जहां मार्च के महीने में कुछ दिन गर्मी ने ऐसा महसूस कराया कि आगे मई जून में भीषण गर्मी का प्रकोप लोंगो को परेशान करेगा लेकिन मौसम ने करवट ली और गर्मी से राहत मिली। दिल्ली में फिर एक बार शनिवार को बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। वहीं मौसम विभाग ने 5 अप्रैल तक बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला इसी तरह से जारी रहने वाला है।
देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से बारिश के कारण मौसम अच्छा बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया। आईएमडी के नए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में आज (2 अप्रैल) हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की बात कही गई है।
जहां एक तरफ लोग मौसम के सुहाने होने का लुत्फ उठा रहें हैं वहीं दूसर तरफ किसानों के लिए ये बिन मौसम की बरसात मुश्किले लेकर आई है। खेत में खड़ी सरसों और गेंहू की बालियां को नुकसान पहुंच रहा है अन्नदाताओं के लिए ये बिन मौसम की बरसात आँख में आंसू लेकर समस्या लाई है और एक आम आदमी के लिए मुश्किल होने वाली है क्योंकि बारिश के नुकसान से फल और सब्जियों के दाम भी बढ़ रहें हैं।
बिन मौसम की ये बरसात बीमारियों को भी साथ लेकर आई है खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्गों के लिए ये बदलता मौसम काफी नुकसानदायक है क्योंकि कोरोना के मामले भी देश में बढ़ रहें हैं तो वहीं वाली बात है कि बिन बताया मेहमान और बारिश दोनों ही काफी खतरनाक।

