देश में इन दिनों गर्मी का प्रचंड प्रकोप जारी है। सुबह 7 बजे से ही सूरज आग उगलने लगता है। गर्म हवाएं लोंगो की जान बेहाल किए हुए हैं, पारा सुबह से ही हाई होने लगता और दोपहर होते होते तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच जाता है। हीटवेव और लू के थपेड़े लोंगो की हालात खराब किए जा रहें हैं। लू के थपेड़ो लोंगो के चेहरे पर ऐसे पड़ते हैं कति जैसे चांटे पड़ रहे हों। गर्मी की इस आफत से बचने के लिए लोग तरह तरह के रास्ते अपना रहें हैं। चेहरे को पूरा कवर कर के, हाथों में दस्ताने और गॉगल पहनकर निकल रहें हैं कि थोड़ा धूप से बच सकें।
मौसम विभाग ने भीषण गर्मी से राहत के जताए अनुमान
भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 24 मई को लोंगो को मौसम में राहत मिल सकती है। दिल्ली समेत उत्तर भारत को 26 मई को हल्की बारिश से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 26 मई तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

